*जींस की छोटी पॉकेट और बटन का राज़*
हम जींस तो पहनते हैं लेकिन हमें जींस की जानकारी नहीं है।आज हम आपको जींस से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य को बताने वाले है जिन्हे जानकर आप चौक जायेंगे।
जींस की छोटी जेब ( मिनी पॉकेट):-
आज हम आपको जींस की छोटी पॉकेट और बटन का राज़ बताने वाले है।आप जवान हो,बुजुर्ग हो या छोटे बच्चे जींस पहनना सबको पसंद है। ये खूबसूरत आरामदायक होने के साथ ही टिकाऊ भी होती हैं।अगर आप जींस पहनते हैं तो आप ये जानते होंगे कि सामने वाली जेब के थोड़ा से उपर में एक छोटी सी जेब होती है जिसमें अक्सर लोग सिक्के रखते हैं।
लेकिन क्या आप बता सकते हैं कि इस छोटी सी जेब का असली में क्या काम है।इसके बारे में शायद ज्यादातर लोगों को पता ही नही होगा।इस पॉकेट के पीछे एक इतिहास है जिसका जिक्र आज हम आपके सामने करेंगे।
जींस की कम्पनी:-
जानकारी के अनुसार मिनी पॉकेट को सबसे पहले LEVI STRAUSS नामक कंपनी जिसे आज levis के नाम से जानते हैं,उन्होंने शुरू किया था।
मिनी पॉकेट का नाम:-
अब आपको बता दें कि इस मिनी पॉकेट का नाम है watch pocket और इसे खासतौर पर cow boys के लिए बनाया गया था।
छोटी जेब का उपयोग:-
18 वीं शताब्दी में cow boys अपनी चैन वाली घड़ियां रखते थे। इन घड़ियों को रखने के लिए ये पॉकेट बनाई गई थी।
इसमें घड़ियों को टूटने से बचाने के लिए levis कंपनियों ने जींस में इन छोटी जेबो को देना शुरू कर दिया।इस छोटी जेब में घड़ी रखने से इसके टूटने का डर ना के बराबर रहता था और वह एक ही जगह पर बना रहता था क्योंकि उस जेब में स्पेस बहुत कम रहता था।हालाकि लोग अब इसका उपयोग सिक्का,टिकिट आदि रखने के लिए करते हैं।
जींस के आविष्कार का कारण:-
शायद आपको यह जानकर बिल्कुल भी अच्छा ना लगे,जिस जींस को आप सुंदरता के लिए पहनते हैं दरअसल इन जींस का आविष्कार मजदूरों के लिए किया गया था और जींस की डिज़ाइन भी उनके काम के अनुसार ही कि गई थी।
2 बटनों का राज़:-
वहीं अगर जेब में लगे छोटे बटन कि बात करे तो ये बटन भी मजदूरों को ध्यान में रखकर ही लगाए गए थे। क्योंकि मजदूर भारी भरकम काम करते हैं इसलिए ये बटन जेब की खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि जेब की मजबूती के लिए लगाए जाते थे।
पहले जेब के फटने का ज्यादा डर रहता था जिसके लिए जेब के किनारे पर ईन बटनों को लगाया जाता था।ताकि जेब जल्दी ना फटे और कोनो से मजबूत रहे।
नोट:- आप कॉमेंट में किसी पोस्ट के बारे में अपना विचार रख सकते हैं।
THANKYOU
4 टिप्पणियाँ
Click here for टिप्पणियाँ,👍👍👍👍👍👍👍👍👌👌👌👌👌👌👌
ReplyBahut sundar
Reply🙏🙏🙏😁
ReplyThankyou
ReplyConversionConversion EmoticonEmoticon