page

बियर की बोतलो का रंग हमेशा भुरा या हरा क्यों होता है।

बियर की बोतलो का रंग हमेशा भुरा क्यों होता है।


आपमें से अधिकतर लोगों ने बियर पीया ना हो लेकिन बियर की बोतल को जरूर देखा होगा। क्या आपने कभी गौर किया है कि बियर की हर बोतल भुरी या हरी रंग की ही क्यों होती हैं।
बियर का नाम सुनकर बहुत से लोगों के चेहरे पर चमक आ गई होगी।लेकिन  अगर कोई आपसे  पूछे कि बियर की सारी बोतले अक्सर ग्रीन या ब्राउन कलर की ही क्यों होती हैं तो क्या आप इसका जवाब दे पाएंगे।

 अगर आप किसी भी देश में जाते हैं तो आपको बियर की सारी बोतले सिर्फ भुरी या हरी रंग की ही मिलेगी।अगर आपको बोतल के इन रंगों का कारण नहीं पता है तो आज हम आपको इसका कारण बताते हैं।
                     * कारण *
1:- भूरे रंग होने का कारण:-
  पहले बियर को कांच की पारदर्शी बोतलों में रखा जाता था।लेकिन कुछ वक्त बाद यह पता चला कि सूर्य के प्रकाश से सीधा संपर्क में आने से बियर रिएक्ट कर रही है।
बियर में मौजूद एसिड जब सूर्य के अल्ट्रावायलेट किरणों के संपर्क में आता है तो रिएक्शन होने लगता है जिससे बियर में एक अजीब सी गंध आने लगती हैं और स्वाद भी खराब हो जाता हैं। इसलिए भूरे रंग की बोतलों का चयन किया गया।जिससे सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों का असर सीधे बियर पर ना हो।

2:- बोतल  के रंग होने का कारण:-
बियर के बोतल का हरा रंग होने का सबसे बड़ा कारण है भूरे रंग के बोतलों की कमी।दूसरे विश्व युद्ध के दौरान भूरे रंग के बोतलों की कमी हो गई थी।इसलिए बियर की कंपनियों को कोई दूसरा रंग ढूंढ़ना था।
जिससे कि सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणें बियर पर ना पड़े और कोई नुकसान ना हो।बहुत माथापच्ची के बाद हरे रंग का चयन किया गया।
इन्हीं परेशानियों के चलते बियर को हरे या भूरे रंग की बोतलों में सर्व किया जाता है।

 *सारी पेन की ढक्कनों में छेद क्यों होता है।*
आपने कभी ना कभी पेन  तो जरूर देखा होगा और पेन का इस्तेमाल भी किया ही होगा।और अगर आपने कभी पेन का इस्तेमाल किया है तो आपने जरूर देखा होगा कि सारी पेन की ढक्कनों में छेद होता है।
  आपने अपने बचपन में इस ढक्कन से सीटी जरूर बजाई होगी।लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि पेन की ढक्कनों में छेद क्यों होता है।

*लोगो की सोच:-
आपमें से बहुत लोग ये सोचते है की पेन की नीब के आसपास को सूखा रखने के लिए ढक्कनों में छेद किया जाता हैं।शायद आप भी यही सोचते होंगे।हालांकि इसके पीछे का कारण आपको हैरत में डाल सकता है।

    *ढक्कन मे छेद का कारण*

*बच्चो की सेफ्टी:-
जी हां पेन की ढक्कनों में ये छेद बच्चो की सेफ्टी के लिए किया जाता हैं।
तांकी अगर कोई बच्चा पेन का ढक्कन गलती से निगल लेता है तो ढ़क्कन में छेद होने के कारण सांस रुकने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता हैं।जिससे उसे डॉक्टर के पास लेजाते तक बच्चा सुरक्षित रहे।
क्या आपको इसका कारण पता था कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 
नोट:- अगर आपको इसी तरह के रोचक तथ्य को पढ़ना अच्छा लगता है तो आप APNE VICHAR NICHE COMENT जरूर करें।
                                               THANKYOU
My youtube channel - Click here

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें